उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार जा रही बारातियों से भरी गाड़ी के ड्राइवर की झपकी लगने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में 4 लोगो की मौत हो गई वही 3 गंभीर घायल हो गए।
दरअसल उत्तर प्रदेश के बांदा में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, 3 लोग इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा पुल की है। यहां शादी समारोह से लौट रही बारातियों से भरी तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।
बोलेरो कार में 7 लोग सवार थे। सभी एक ही गांव के रहने वाले थे।
अचानक पेड़ से गाडी के टकराने की आवाज सुनकर मोके पर लोगो की भीड़ लग गई, लोगो ने गाड़ी में सवार घायलो की मदद की। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी गई और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मोके पर ही गाड़ी में सवार 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई वही 3 लोग घायल हो गए तीनो घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार, गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। इसी बीच ड्राइवर को भी झपकी आ गई। जिस कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।
चश्मदीदों ने बताया कि टक्कर के बाद मंजर काफी भयावह रहा। गाड़ी में सवार सभी लोग गाड़ी में इतनी बुरी तरह फंसे थे कि उन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने काफी मदद की।
पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच जुटी हैं।

More Stories
इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 30 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 12 मकान हटाए गए
जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश (जम्प) द्वारा राज्य स्तरीय पत्रकार एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में बड़ा बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत कई घायल