April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

डीजीपी ने पुलिस कमिश्नर सहित अधिकारियों के साथ कि समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर मध्य प्रदेश के डीजीपी और इंदौर पुलिस कमिश्नर की मौजूदगी में शहर भर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। शहर में बढ़ते अपराध और उन पर लगाए जाने वाले अंकुश को लेकर बैठक आयोजित की गई थी।

आयोजित बैठक को लेकर इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देवस्कर ने बैठक का मकसद बताते हुए मीडिया से चर्चा की और कहां की हाल ही इंदौर में जो हत्याएं और जो घटनाएं हुई है उसकी समीक्षा पुलिस महानिरीक्षक ने करते हुए घटनाओं पर कैसे अंकुश लगाया जाए इसके दिशानिर्देश भी दिए है।

डीजीपी ने पूरे शहर में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने और गुंडों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के लिए चलाई जा रही इंदौर पुलिस की मुहिम की प्रशंसा करते हुए इस मुहिम को जारी रखने की बात भी कही है।

समीक्षा बैठक में डीजीपी के साथ ही इंदौर कमिश्नर सहित इंदौर के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहें।

Share to...