बिहार: बिहार के अररिया में पत्रकार विमल यादव हत्याकांड मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड को लेकर मृतक के पिता की शिकायत पर 8 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। जिसमें चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, उसमें दो आरोपी पत्रकार विमल की हत्या करने में शामिल थे।
गिरफ्तार 4 आरोपियों की पहचान विपिन यादव, भावेश यादव, आशीष यादव और उमेश यादव के रूप में हुई है। बिहार पुलिस के मुताबिक, 2 आरोपी रूपेश यादव और क्रांति यादव अररिया जेल में हैं और पुलिस उन्हें रिमांड पर ले रही है। 2 आरोपी फरार हैं।
विदित हो कि शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब बदमाशों ने पत्रकार विमल के घर का दरवाजा खटखटाया तो वो गेट खोलने बाहर निकले। जैसे ही दरवाजा खुला बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया। गोलियों की आवाज सुनकर विमल की पत्नी पूजा देवी बाहर निकलीं तो पति लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े थे। इसके बाद उन्होंने चिल्लाकर आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने फौरन रानीगंज थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने विमल को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित