April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रीगल चौराहा का शास्त्री ब्रिज को तोड़े जाने का काउंटडाउन हुआ शुरू, 6 लेन के बनने वाले नए ब्रिज की तैयारी तेज, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

इंदौर: इंदौर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल रीगल चौराहा स्थित शास्त्री ब्रिज को तोड़े जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। निगम और अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ब्रिज का निरीक्षण किया। भविष्य के ट्रैफिक दबाव को देखते हुए यहां 6 लेन का आधुनिक ब्रिज बनाने की तैयारी है।

दरअसल इंदौर के रीगल चौराहा स्थित शास्त्री ब्रिज को तोड़े जाने की प्रक्रिया अब शुरू होती दिख रही है। जिसके चलते आज नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ब्रिज की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया।जिसमें पिछले दिनों हुई एक अहम बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि भविष्य की ट्रैफिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नया ब्रिज 6 लेन का बनाया जाए।

वही आज के निरीक्षण के दौरान नगर निगम, इंदौर विकास प्राधिकरण, मेट्रो परियोजना और पश्चिम रेलवे के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिसमें तकनीकी पहलुओं पर चर्चा के बाद अब अधिकारी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेंगे, जिसके आधार पर ब्रिज तोड़ने और नए निर्माण की रूपरेखा तय की जाएगी।

गौरतलब है कि रीगल चौराहा शहर का प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट है, ऐसे में नए ब्रिज से जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अब सबकी नजर निगम की अंतिम रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी है।

Share to...