अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी 2024 को होगा। मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। पीएम नरेंद्र मोदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्यों ने पीएम पीएम से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जिसे पीएम मोदी ने सहर्ष स्वीकार किया हैं। पीएम से मिलने वालों में ट्रस्ट के सदस्यों चंपत राय, नृपेन्द्र मिश्रा,उडुपी के पीठाधीश्वर जगतगुरु माधवाचार्य, स्वामी गोविंददेव गिरि शामिल रहे।
रामजन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्यों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने पूर्व में ट्विटर अब एक्स पर लिखा कि आज का दिन बहुत भावनाओ से भरा हुआ हैं। अभी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारी मुझसे मेरे निवास स्थान पर मिलने आए थे। उन्होंने मुझे श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या आने के लिए निमंत्रित किया हैं।
मैं खुद को बहुत धन्य महसूस कर रहा हूँ। ये मेरा सौभाग्य है कि अपने जीवनकाल में, मैं इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनूंगा। जय सियाराम।
वही चंपत राय ने X पर वीडियो भी पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी 2024 को दोपहर 12.30 बजे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। भगवान श्री रामलला सरकार के नूतन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर देश के 4000 संत-महात्मा एवं समाज के 2500 प्रतिष्ठित महानुभाव
मौजूद रहेंगे।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत