April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एशियन पारा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी, अब तक इतने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीते

चीन के हांग्जो में खेले जा रहे एशियन पारा गेम्स 2023 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी हैं। खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर मेडल्स जीत रहे हैं।

एशियन पारा गेम्स में आज गुरुवार सुबह एथलीट सचिन ने पहला गोल्ड जीतकर भारत को बढ़त दिलाई। उन्होंने पुरुष शॉटपुट F46 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। वही 50 मीटर राइफल प्रोन एसएच1 इवेंट में भारत के सिद्धार्थ बाबू ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। सिद्धार्थ बाबू ने 247.7 प्वाइंट का नया रिकॉर्ड बनाकर फाइनल जीता है। भारतीय खिलाड़ियों ने गुरुवार सुबह तक 17 गोल्ड, 20 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

चीन के हांगझू में महिलाओं की टी47 लंबी कूद प्रतियोगिता में भारत की निमिषा सुरेश ने गोल्ड जीता है। अब तक भारत का कुल 17 गोल्ड मेडल जीत लिए हैं।

निमिषा सुरेश चक्कंगुलपराम्बिल ने इस इवेंट में 5.15 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। इस बीच भारत की कीर्ति चौहान ने इसी इवेंट में 4.42 मीटर की छलांग लगाकर चौथा स्थान हासिल किया है। वहीं एशियन पारा गेम्स 2023 के महिलाओं के 1500 मीटर टी11 इवेंट में रक्षिता राजू ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। भारत की ही लतिका ने इस इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। रक्षिता और लतिका ने एक साथ पोडियम शेयर किया और गोल्ड-सिल्वर जीतने में सफलता हासिल की है। इसी इवेंट में चीनी एथलीट्स डिस्क्वालिफाई हो गईं।

Share to...