April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की पाक्षिक समीक्षा बैठक ली, लक्ष्य प्राप्ति व समय सीमा के कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

उज्जैन: शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के सही क्रियान्वयन तथा हितग्राहियों को समय पर लाभ मिलने आदि को लेकर उज्जैन कलेक्टर गंभीर हैं। समय समय पर अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सभी जानकारी लेकर योजनाओं का लाभ आम आदमी को लाभ दिलवाने सहित योजनाओं के लक्ष्य प्राप्ति को लेकर गंभीर हैं।

शनिवार को उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने राजस्व अधिकारियों की पाक्षिक समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिये कि शासन के द्वारा विभिन्न योजनाओं में दिये गये लक्ष्य को गंभीरता के साथ समय-सीमा में पूरा किया जाये। समय-समय पर मॉनीटरिंग होने के बाद भी राजस्व अधिकारी दिये गये लक्ष्य को समय-सीमा में पूरा नहीं करने वाले के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिम्मेदारी के साथ दिये गये लक्ष्य को पूरा करें।

बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार, भूमाफिया से मुक्त कराई गई जमीन का आवास आवंटन, निर्माणाधीन निर्माण कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, पीएम किसान ई-केवायसी, पीएम किसान आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, नामांतरण एवं बंटवारा तथा सीमांकन आदि बिन्दुओं की तहसीलवार समीक्षा की और सम्बन्धित अधिकारियों को लम्बित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री अंकिता धाकरे, अपर कलेक्टर मृणाल मीना, एडीएम अनुकूल जैन, अपर कलेक्टरद्वय एकता जायसवाल व कल्याणी पाण्डे, जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

Share to...