April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

युवती की हत्या के बाद युवक के फांसी लगाने के मामले से मचा हड़कंप, पुलिस जुटी मामले की जांच में

खरगोन: मप्र के खरगोन जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। एक युवक ने एक युवती से पत्थर से कुचलकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान देने के मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया।

खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र के बेरछा गांव के पटेल फलिया में एक युवक ने युवती के सिर पर पत्थर से कुचलकर हत्या करने और हत्या के बाद खूद भी युवक का पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती नीट की ऑनलाइन तैयारी कर रही थी। एक तरफा प्रेम प्रसंग की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचकर विवेचना में जुट गई है। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा बनाकर जांच में जुट गई है। हत्या और आत्महत्या के कारणो का फिलहाल को खुलासा नही हुआ है।

मृतक युवती 20 वर्षीय अनिता और मृतक युवक 22 वर्षीय सुनील बेरछा गांव के ही निवासी है। दोनो एक ही आदिवासी समाज के बताये जा रहे है। भीकनगांव थाना क्षेत्र के पटेल फालिया की सनसनीखेज घटना से भीकनगांव और आसपास हडकंप मच गया है। पुलिस विवेचना कर रही है।

पत्थर से युवती की कुचलकर हत्या कर खूद युवक द्रवारा फांसी लगाने एक तरफ से प्रेम से मामला जुडा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस जाॅच की बात कर रही है।

खरगोन एएसपी तरुणेंद्र सिंह बघेल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या कर युवक द्वारा फांसी लगाने की घटना सामने आई है। पुलिस विवेचना कर रही है जाॅच के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैं। एक तरफा प्रेम प्रसंग से जुडे होने को लेकर भी एएएपी तरुणेंद्र सिंह बघेल का मानना है की जाॅच के बाद ही स्पष्ठ खुलासा हो पायेगा, फिलहाल जांच जारी हैं।

Share to...