April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी ढेर, ड्रोन से दिखा आतंकी का शव और हथियार

जम्मू कश्मीर: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया। इस इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने ये कार्रवाई की।

ये मुठभेड़ बांदीपोरा के अरागम इलाके में रविवार देर रात शुरू हुई थी। सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों तरफ से घेरकर तलाशी अभियान शुरू किया। ड्रोन के जरिए इलाके में आतंकी के शव का पता चला। ढेर आतंकी के हाथ में एम4 राइफल भी देखी गई।

जम्मू क्षेत्र में आतंक की एक के बाद एक चार घटनाएं होने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज जम्मू में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे। वह नगरौटा में व्हाइट नाइट कॉर्प्स के साथ महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता भी कर सकते हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रियासी बस पर हुए आतंकी हमले की जांच एनआईए को सौंपी है, जिसका नोटिफिकेश जारी कर दिया गया है। एनआईए ने इस मामले में यूएपीए के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Share to...