जम्मू कश्मीर के अनंतनाग और शोपियां में दो अलग-अलग जगह आतंकियों ने हमले किये है। दोनो जगह आतंकियों द्वारा फायरिंग की घटना सामने आई है। शोपियां के हीरपोरा इलाके में आतंकियों ने बीजेपी नेता और पूर्व सरपंच एजाज अहमद परआ फायरिंग की थी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां बताया जा रहा है कि उनकी मौत हो गई। वहीं अनंतनाग के पहलगाम इलाके में राजस्थान के एक कपल को गोली मारी गई है।
बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पहलगाम में एक टूरिस्ट कैंप को निशाना बनाया था। यहां जयपुर के एक कपल फरहा और तबरेज को गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बलों की टीम इलाके में पहुंची। गोलीबारी के बाद इलाके की घेराबंदी की गई है। सर्च अभियान जारी हैं। वही, शोपियां के हीरपोरा इलाके
हुई फायरिंग में बीजेपी नेता एजाज अहमद बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
आतंकी हमले की घटना पर पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने टिप्पणी की और एक एक्स पोस्ट में कहा, “हम आज पहलगाम में हुए हमले की निंदा करते हैं, जिसमें दो पर्यटक घायल हो गए और इसके बाद शोपियां के हीरपोरा में एक सरपंच पर हमला हुआ। इन हमलों का समय चिंता का विषय है, जहां दक्षिण कश्मीर में बिना किसी कारण के चुनाव में देरी किया गया। यह चिंता की बात इसलिए भी है क्योंकि विशेष रूप से भारत सरकार लगातार यहां सामान्य स्थिति के दावे कर रही है।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम