April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सेना कर रही है दावा, कश्मीर के युवाओं को भड़का रहा पाकिस्तान

India देश में आतंक (Terror) फैलाने की पाकिस्तानी साजिश का सेना ने खुलासा किया है। चिनार कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान अलग-अलग हथकंडे अपना कर कश्मीर घाटी के युवाओं को आतंकवाद के लिए भड़का रहा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश आतंकियों के जरिए भीड़-भाड़ वाले इलाके में सुरक्षा बलों और आम नागरिकों को टारगेट कर रहे हैं, ताकि सुरक्षा बल जवाबी कार्यवाही करें और ज्यादा से ज्यादा आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाया जा सके। उनका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि धुमिल करना है।

लेफ्टिनेंट जनरल राजू ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे आतंकवादियों के हुक्मरान घाटी के युवाओं को बहकाने के लिए अपने यहां पढ़ाई का भी लालच दे रहे हैं। इसके लिए घाटी में मौजूद स्लीपर सेल काम कर रही है। उनमें से कुछ ने लाइन ऑफ कंट्रोल पार कर ट्रेनिंग भी ली। इन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा से वापस भेजकर आतंकी गतिविधियों में झोंका जा रहा है। गलत सूचना फैलाने और युवाओं को बहकाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Share to...