April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इस देश में टीका लगने के बाद 13 लोगों को हुई यह बीमारी

Israel : इजरायल में कोरोना वायरस वैक्सीन (Corona Virus Vaccine) के साइड इफेक्ट (Side Effect) का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोरोना वैक्सीन (corona vaccine) लगने के बाद 13 लोगों को फेशियल पैरालिसिस आधे चेहरे का लकवा हो गया। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस तरह के साइड इफेक्ट रिपोर्ट की तुलना में काफी अधिक लोगों को हो सकते हैं।

विशेषज्ञ अब इन लोगों को कोरोना वैक्शीन शॉट की दूसरी खुराक देने को लेकर आशंकित हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय भी फेशियल पैरालिसिस ठीक होने के बाद ही दूसरी डोज देने की सलाह दे रहा है। फेशियल पैरालिसिस से पीड़ित एक व्यक्ति का कहना है कि लगभग 28 घंटे तक आधे चेहरे का लकवा रहा, बाद में भी यह पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है हालांकि जहां इंजेक्शन लगा उस जगह के अलावा कहीं और दर्द नहीं है।

Share to...