तमिलनाडु (Tamilnadu) के मदुरै में शुक्रवार को एक पटाखा फैक्ट्री (factory) में विस्फोट हो गया। इसमें 3 महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस ने बताया कि केमिकल मिक्स करते समय घर्षण के चलते आग लग गई, जिससे सिलसिलेवार धमाके हुए। इससे फैक्ट्री (Factory) की इमारत को काफी नुकसान हुआ है।
पुलिस (Police) के अनुसार घटना में कई लोगों की झुलसकर मौत हो गई। कई अन्य मजदूर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। घटना के तुरंत बाद विरुधुनगर और श्रीविलुपुतूर की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
मप्र में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 9 लोगों की मौत 24 घायल
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’