खरगोन: घर में साड़ी का झूला बनाकर बच्चों को झूला झुलाना परिवार को काफी महंगा पड़ गया। परिवार को अपने 14 वर्षीय बालक को खोना पड़ा। खरगोन जिले के कसरावद में झूला झूलने के दौरान एक बच्चे के गले में अचानक फांसी लगने से दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार जनों का रोरोकर बुरा हाल हैं।
दरअसल खरगोन जिले के कसरावद में 14 वर्षीय मोहित पिता राजकुमार अपने घर पर ही साडी से बने हुए झूले में झूल रहा था। इस दौरान पैर ऊपर होने से गले में फांसी लग गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जा रहा है की पिता राजकुमार सहित परिजन बाजार में बेटी की शादी का सामान लेने गये थे। घर पर कोई नही था। पड़ोस में रहने वाली महिला ने देखा लेकिन तब तक देर हो चूकी थी।
आसपास के लोग मोहित को लेकर अस्पताल भी पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
कसरावद के वार्ड क्रमांक 1 के निवासी राजकुमार मांगीलाल के यहाॅ शादी की तैयारियां मातम में बदल गई। मासूम की माँ और बहन का रो रो कर बुरा हाल है।
कसरावद थाना पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

More Stories
Young Woman Video Updates: विभाग के भीतर कथित व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो में लगाए कई आरोप
Registration Late Fee Updates: निर्धारित समय-सीमा के बाद पंजीयन कराने पर देना होगा विलंब शुल्क, जानें नई प्रक्रिया
Honey Bee Swarm Incident Updates: दुपट्टे से चेहरा ढंककर और भागकर विद्यार्थियों ने बचाई जान, यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने जारी किया बयान