खरगोन: मप्र के खरगोन जिले में एक तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप मच गया हैं। तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला भी किया जिससे युवक घायल हुआ है। आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा तेंदुए को पीटपीटकर मारने की आशंका व्यक्त की जा रही हैं। वन विभाग के डीएफओ ने भी तेंदूए की हत्या की आशंका जताई हैं। फिलहाल वन विभाग मोके पर हैं और पूरे ही मामले की जांच की जा रही हैं।
दरअसल खरगोन जिले की चिरिया वन रेंज के नान कोड़ी और चैनपुर गांव के बीच एक मृत तेंदुआ मिला हैं। एक ग्रामीण पर तेंदुए के हंमला करने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए पर पत्थर लाठी और डंडो से हंमला कर मार डालने की आशंका जताई जा रही हैं।
वन विभाग के डीएफओ प्रशांत कुमार सिह ने भी तेदुंए को मारने की पुष्टि की है। करीब 3 से चार साल के तेदुंए ने अचानक जंगल में ग्रामीण उमेश डावर पर हमला कर दिया था। गुस्साऐं और आक्रोशित ग्रामीणों ने पत्थर, लाठी व डंडो से तेंदुए पर हंमला कर हत्या कर दी। झिरन्या थाना क्षेत्र के नान कोड़ी और चैनपुर के बीच जंगल की घटना बताई जा रही है। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई है। ग्रामीणों की भारी भीड जमा है।
वन विभाग के डीएफओ प्रशांत कुमार सिह ने मीडिया से तेदुंए की हत्या की पुष्टि की है। डीएफओ का कहना है की प्रारम्भिक जाॅच में ग्रामीणो के हंमले की पुष्टि हो रही है। सूचना मिली है की एक ग्रामीण पर तेदुंए ने हंमला कर दिया था। उसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने तेदुंए को मार डाला। जाॅच की जा रही है। मौके पर डाॅग स्क्वाड की टीम रवाना की गई है। तेदुंए का पोस्टमार्टम भी कराया जायेगा। फिर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
हालांकि तेदुंए के मूंह और अन्य जगह खून मिला है। उससे लगा रहा है की तेदुंए पर हंमला किया गया है। जाॅच के बाद ही पूरा खुलासा होगा। जाॅच के बाद कार्यवाही की जायेगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करायेंगे। इधर ग्रामीण घायल ने भी तेदुंए के हंमले की पुष्टि की है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित