केरलम: केरलम में कांग्रेस नेतृत्व वाली नई यूडीएफ सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जून खडगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीड़ी सत्तीशन ने केरलम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। उनके साथ पूरी 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी एक साथ शपथ ग्रहण की।
यह केंरल में लगभग छह दशक बाद ऐसा मौका होगा, जब मुख्यमंत्री पूरे मंत्रिमंडल के साथ एक साथ शपथ ले रहे है।
केरल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस शासित तीनों राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
केरलम में नई सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव बिनॉय विश्वम शामिल हुए। विपक्ष के नेता चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन भी मंच पर पहुँचे।
सीएम वीडी सतिशन के शपथ लेने के बाद अब अन्य मंत्री पदों के लिये नए विधायक शपथ ले रहे हैं। वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओ के साथ ही अन्य दलों के नेता मौजूद है। कांग्रेस में खुशी की लहर हैं।

More Stories
स्वीडन ने दिया पीएम नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च राजकीय सम्मान, ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से किया सम्मानित
दो मैंगो शेक प्रतिष्ठानों में खाद्य कारोबार बंद, हाट बाजारों में हल्दी जांच अभियान जारी, कुल 12 नमूने जांच हेतु लिए गए
भाजपा नगर द्वारा नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों का किया भव्य स्वागत, बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहें मौजूद