April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Suicide मामले में आया नया मोड़, उज्जैन पुलिस करेगी इस पर भी जांच

उज्जैन महाकाल थाना अंतर्गत महज 2 दिन के अंतराल में 2 सगे भाइयों सुसाइड की घटना ने शहर में सनसनी मचा दी। बड़े भाई प्रवीण और फिर 2 दिन बाद ही छोटे भाई पीयूष ने शिप्रा नदी में कूदकर जान दे दी थी। इस पूरे मामले में पहले जो कारण सामने आया था उसमें सूदखोरों द्वारा परेशान करने की बात सामने आई थी।

सोमवार जब छोटे भाई पीयूष ने आत्महत्या की, तब पुलिस की छानबीन में प्रवीण द्वारा बनाई गई एक कुंडली भी मिली है। जिसमें प्रवीण अपनी खुद की कुंडली बनाते वक्त आत्महत्या की बात लिखी थी। जिसमें लिखा गया था कि जातक कितना भी प्रयास कर ले हर कंडीशन में खराब पत्रिका आत्महत्या का योग बन रहा है।

इधर छोटे भाई पीयूष ने अपनी आत्महत्या से पहले फेसबुक पर अपने पिता के लिए लिखा कि मैं जा रहा हूं। आप भी आ जाना। यह सब बातें पारिवारिक आत्महत्या के अंधविश्वास की ओर इशारा कर रही है। अब पुलिस भी अंधविश्वास को लेकर जांच कर रही है।

https://youtu.be/C2HkErRgoKI

दरअसल उज्जैन के साईंधाम कालोनी में रहने वाले दवा व्यवसायी प्रवीण चौहान ने 10 अक्टूबर को शिप्रा नदी के ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। ठीक दो दिन बाद 12 अक्टूबर को प्रवीण के तीसरे के कार्यक्रम के लिए हार फूल लेने गए छोटे भाई पीयूष चौहान ने भी उसी जगह से शिप्रा नदी के ब्रिज से कूदकर आत्महत्या कर ली।

बड़े भाई प्रवीण ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा था जिसमे प्लाट में 15 लाख इन्वेस्ट के डूबने की बात लिखी थी। वही खुद की एक कुंडली भी बनाई थी जिसमें लिखा था
कि जातक कितना भी प्रयास कर ले हर कंडीशन में खराब पत्रिका आत्महत्या का योग बन रहा है। साथ ही
प्रवीण ने आखिर में लिखा कि ‘अब क्या बचा है, नथिंग। अध्याय समाप्त। इसके बाद आखिर में जय श्री महाकाल।

इधर कल पीयूष ने भी ब्रिज से छलांग लगकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले पीयूष ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भय्या में तुझे उस राख के ढेर में तुझे ढूंढ रहा था पर तु मुझे मिला नहीं। समझ नहीं आ रहा क्या करना है मैं आ रहा हुं।

इस पूरे मामले में ख्यात ज्योतिषाचार्य आनंद शंकर व्यास ने कहा कि कई बार जानकारों को पहले से पता लग जाता है और कुंडली योग दिखाई देते है। इस समय कोरोना को लेकर स्थित खराब चल रही है और आगे भी इस तरह की घटना और देखने को मिल सकती है।

सूदखोरों के नाम को लेकर महाकाल थाना पुलिस ने ज्योतिष केंद्र में छानबीन की और नामों की सूची तलाशी, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला है। लेकिन प्रवीण की खुद की बनाई हुई कुंडली जरूर मिल गयी थी।

फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इधर एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि अंधविश्वास को लेकर भी जांच की जा रही है।

Share to...