April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अचानक पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, अन्नदाता किसान की मौत से मातम

खरगोन: मप्र के खरगोन जिले के गोगांवा थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में मातम छा गया। पुलिस मामले में मर्ग कायम के जांच में जुटी हैं।

दरअसल खरगोन जिले के घुघरियाखेडी और बिलाली के बीच अचानक एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है की ट्रैक्टर पलटने के दौरान किसान बुरी तरीके से ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गया था। इस दौरान लोगो की भीड जमा हो गई। मौके पर पहुंची गोगांवा पुलिस ने ग्रामीणो व जेसीबी की मदद से किसान का शव निकाला। किसान ट्रैक्टर में कपास भरकर खरगोन जा रहा था।

गोगांवा थाना प्रभारी प्रवीण आर्य ने बताया की किसान के शव को जिला अस्पताल भेज दिया है। किसान कहाॅ का था और क्या नाम है विवेचना की जा रही है। ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटने से किसान की मौत हुई है। किसान ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गया था। जेसीबी की मदद से बाहर निकाला है मर्ग कायम कर किसान की जानकारी लगाई जा कर पुलिस पुलिस कर रही है।

Share to...