April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज बारिश के साथ गिरे ओले, आधा दर्जन मकानों की उड़ी छत लोग परेशान

विनोद पातरिया,बैतूल: बैतुल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील मुख्यालय सहित आस-पास के गांव में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई।

घोड़ाडोंगरी तहसील के आमागोहान गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे तेज बारिश के साथ ओले गिरे। वहीं आंधी तूफान के कारण आधा दर्जन मकानों की छतें उड़ गई।

नीमपानी ग्राम पंचायत के उपसरपंच डोमा यादव ने बताया आमागोहान गांव में तेज बारिश के साथ ओले गिरे एवं तेज आंधी तूफान के कारण गांव में करीब आधा दर्जन मकानों की छत उड़ गई। जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ गांव में करीब 1 घंटे तक तेज बारिश के साथ ही 20 मिनट तक ओले गिरे। तेज आंधी तूफान से आधा दर्जन मकानों की छत उड़ गई है। मकान मालिकों को उचित मुआवजा दिए जाने की प्रशासन से गुहार लगाई गई है।

Share to...