इंदौर : कांग्रेस नेता राहुल गांधी को धमकी देने वाले पर 5 माह बाद रासुका की कार्रवाई हुई है। आरोपी ने राहुल गांधी को धमकी भरा पत्र भेजा था। फिलहाल इंदौर पुलिस द्वारा आरोपी पर रासुका की कार्रवाई की गई है।
दरअसल 5 माह पूर्व राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को एमपी में प्रवेश किया था और 28 नवंबर को इंदौर में राहुल गांधी की सभा होने वाली थी, लेकिन सभा के पहले इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में सिख समाज के एक व्यक्ति दयासिंह पिता भगवान सिंह अरोड़ा द्वारा मिठाई की दुकान पर पत्र लिख कर भेजा था, जिसमें लिखा था कि राहुल गांधी की यात्रा में बम धमाके होंगे।
डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2022 में जिस समय राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर आने वाली थी, उसके पहले जूनी इंदौर थाना क्षेत्र की एक मिठाई की दुकान पर अज्ञात पत्र मिला था, जिसमें राहुल गांधी की यात्रा में बम विस्फोट और इंदौर दहलाने की बात की गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, वही इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी पर रासुका की कार्रवाई की गई है।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन