बिहार के गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। ये गुर्गे राजस्थान से बिहार में हथियारों की तस्करी कर रहे थे। इनके पास से ऑस्ट्रिया मेड चार ग्लोक पिस्टल बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में राजस्थान के अजमेर जिले का बंगलिया वाश थाना क्षेत्र के केशर पुरा गांव का कमल रावत और मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र बोआरी डीह गांव का शांतनु शिवम शामिल हैं। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस का दावा है कि पूछताछ में इनसे कई बड़े सुराग मिल सकते हैं। वहीं, इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर दिया है। जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि एसटीएफ व डीआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बड़े अपराधी बिहार में इंट्री करने वाले हैं। जिसके बाद यूपी-बिहार सीमा की चौकसी बढ़ा दी गई थी। वहीं, जैसे ही लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्यों ने एंट्री की, वैसे ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि दोनों मुजफ्फरपुर मोतिहारी में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार गिरफ्तार हुए दोनों अपराधियों ने पूछताछ में बताया है कि मुजफ्फरपुर व मोतिहारी जिले में बड़ी घटना को अंजाम देने का इरादा था। इसके लिए पूर्व में गैंग के सदस्यों के द्वारा रेकी
भी की गयी थी।
एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि लॉरेंस ग्रुप के गुर्गों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस राजस्थान पुलिस के संपर्क में हैं। पुलिस इन गुर्गों का आपराधिक इतिहास भी खंगालने में जुट गयी है। इसके लिए अन्य राज्यों की भी मदद ली जा रही है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित