उज्जैन(डॉ हीना तिवारी): आज सावन का पहला सोमवार है और विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की पहली सवारी नगर भ्रमण पर निकली। आज बाबा महाकाल मनमहेश के रूप में अपने भक्तों का हाल-चाल जानने के लिए नगर भ्रमण करने निकले। बाबा महाकाल की सवारी को देखने के लिए आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।
उज्जैन धार्मिक नगरी में आज बाबा महाकाल अपनी प्रजा का हाल-चाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकले शाम 4:00 बजते ही सभा मंडप में पूजन के बाद बाबा चांदी की रजत पालकी में सवार होकर मंदिर से बाहर निकले वैसे ही पुलिस बैंड द्वारा सलामी और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया इसके बाद चांदी की पालकी में मनमहेश के स्वरूप में विराजमान भगवान महाकाल शिप्रा नदी की ओर रवाना हुए जहां रामघाट पर मां शिप्रा के जल से पालकी का पूजन हुआ इसके बाद भ्रमण करते हुए गोपाल मंदिर से पालकी महाकाल मंदिर पहुँची।
बाबा महाकाल की सवारी को देखने के लिए सवारी मार्ग के दोनो और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। बाबा महाकाल को मनमहेश स्वरूप में देखकर लोग धन्य हो गए। सवारी के आते ही लोग अपने मोबाइल में बाबा की पालकी के फोटो वीडियो बनाते नजर आए वही एक झलक पाने को आतुर दिखे। सवारी के दौरान जय श्री महाकाल, बाबा महाकाल की जय के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो गया।
आपको बता दे कि आज सावन का पहला सोमवार है और सावन के प्रत्येक सोमवार को भगवान अलग-अलग स्वरूपों में अपनी प्रजा का हाल-चाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं इस बार सावन की पांच और भादो की दो सवारी निकलेगी जिसमें शाही अंदाज में भगवान भक्तों को दर्शन देते हैं राजा महाकाल के दर्शन कर भक्त अपने आप को भी धन्य मानते हैं। महाकाल मंदिर के सभा मंडप में पालकी का पूजन करने के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट महापौर बडनगर विधायक और जनप्रतिनिधि के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने पालकी का पूजन किया।

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत