April 17, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विद्यार्थियों ने किया केंद्रीय ग्रंथालय का शैक्षणिक भ्रमण

उज्जैन: विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के 60 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षकगण ने महाराजा जीवाजीराव केंद्रीय ग्रंथालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को ग्रंथालय के कार्यप्रणाली, सुविधाएं एवं संरचना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

केंद्रीय ग्रंथालय के प्रभारी ग्रंथपाल प्रोफेसर अनिल कुमार जैन ने विद्यार्थियों को लाइब्रेरी की उपयोगिता, उपलब्ध पुस्तकों, कंप्यूटर लैब और डिजिटल संसाधनों के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही ग्रंथालय विभाग के डॉ. कौशिक बोस, मनोज शाह, अजय रघुवंशी, अक्षय डोंगरे एवं विपिन गिरि ने विद्यार्थियों को ग्रंथालय के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण कराते हुए उनकी कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. वीरेंद्र चावरे, डॉ. भूषण केकरे, अभिषेक शर्मा, प्रवेश यादव, दिनेश चौधरी, ग्रंथालय के अजय रघुवंशी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण के माध्यम से ग्रंथालय संचालन एवं शैक्षणिक संसाधनों की गहराई से जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Share to...