भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐशबाग आरओबी के निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही के मामले में संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर लोक निर्माण विभाग के आठ इंजीनियर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
इनमें दो मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) जी.पी. वर्मा और संजय खांडे, दो कार्यपालन यंत्री जावेद शकील और श्रीमती शबाना रज्जाक (डिजाइन), एक सहायक यंत्री शानुल सक्सेना (डिजाइन),अनुभागीय अधिकारी रवि शुक्ला तथा उपयंत्री उमाशंकर मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वहीं, एक सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री एम.पी. सिंह के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ की जाएगी।
इसी के साथ आरओबी का त्रुटिपूर्ण डिज़ाइन प्रस्तुत करने पर निर्माण एजेंसी एवं डिज़ाइन कंसल्टेंट — दोनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

More Stories
Odisha Police Attacked Sidhi: एके-47 से लैस पुलिस टीम को बदमाशों ने घेरा, तीन राउंड फायरिंग कर कैदी को फरार कराया
Damoh Pipariya Luhar Road: 13 साल से सड़क का इंतजार कर रहे ग्रामीण, बारिश के मौसम में दलदल बने रास्ते से आने-जाने को मजबूर
Madhya Pradesh Political Row: ‘चैन सिंह के कहने से मरूंगा क्या?’ – सांसद कुलस्ते के इस बयान से मंडला की राजनीति में मचा भूचाल