खरगोन: आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा हैं। कुत्ते झुंड में इक्कट्ठा होकर इंसानों के साथ ही पालतू जानवरों पर भी हमला कर रहे हैं। खरगोन शहर में ऐसा ही एक मामला सामने आया जहाँ आवारा कुत्तों के झूंड ने एक पशु बाड़े में घुसकर बंधी हुई बकरियो पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान कुत्तों ने 5 बकरियों को मौत के घाट ऊतार दिया।
खरगोन कोतवाली थाना क्षेत्र के गडरिया मंदिर क्षेत्र में पशु पालक संदीप लखोरिया के बाड़े में बीती रात की घटना बताई जा रही है। पिछले 6 माह से शहर में कुत्तों का आतंक बढता जा रहा है। बताया जा रहा की पड़ोस के मकान की छत के रास्ते दीवार फांदकर पशु बाड़े में आवारा कुत्ते घुसे थे। पूर्व में भी आवारा कुत्ते घटना को अंजाम दे चूके है। शिकायत के बाद कोई कार्यवाही नही हो रही है। नगरपालिका अमला कुत्तों को पकडऩे के लिए कोई मुहिम शुरु नही कर पाया है।
पशु पालक संदीप लखोरिया ने बताया कि पक्की दीवारों से बाड़े का निर्माण किया है, इसके बावजूद कुत्ते पड़ोस के मकान की छत के रास्ते दीवार फांदकर उनके पशु बाड़े में घुस गए। कुत्तों ने 5 बकरियों को इस कदर नोंच डाला की उनका सारा मांस बाहर आ गया। लखोरिया ने आक्रोश जताते हुए कहा कि इसके पहले भी करीब 5 माह पहले 4 बकरियों को कुत्तों ने मार दिया था। क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि करीब 15 कुत्तों का झुंड क्षेत्र में घुमते रहता है, आए दिन बच्चों और महिला, पुरुषों पर हमला करते है। इसकी शिकायत कई बार नगरपालिका को भी की गई, लेकिन अब तक कुत्ते पकडऩे की कोई कवायद शुरु नही हुई नतीजतन कुत्ते हमलावर है। लखोरिया के मुताबिक करीब 60 हजार रुपए मूल्य की बकरियों की मौत हुई है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित