नईदिल्ली: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते वेदर एजेंसियों और आईएमडी ने उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बारिश का अलर्ट जारी किया है। निजी वेदर एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में हवा 30-50 किमी प्रति घंटा से चलने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का पूरा असर देखा जा रहा है। इस हफ्ते शुक्रवार को मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश हुई। यहां 11 जिलों में हल्की से सामान्य वर्षा दर्ज की गई। वहीं बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार में गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।
वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान 12 से 13 अप्रैल के बीच मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 30-50 किमी की स्पीड से हवा भी चल सकती है। बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार में गरज के साथ बारिश हो सकती है
वही 13 से 14 अप्रैल के बीच उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में तेज हवाएं और बारिश की संभावना है। जबकि 13 से 15 अप्रैल के बीच राजस्थान में गरज, धूल भरी आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश की संभावना है। वहीं तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 13 से 15 अप्रैल के बीच गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 30-50 किमी प्रति घंटे रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल के बीच भारी बर्फबारी हो सकती है।
भारत मौसम विभाग के मुताबिक 14 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज गति से हवाएं या तूफान आने की संभावना है। इसके अलावा तटीय इलाकों यनम और रायलसीमा में तेज हवाएं चलने और कुछ इलाकों में बारिश क संभावना है। जबकि कुछ इलाकों में भीषण गर्मी की सितम जारी रहेगा।
इस बीच दिल्ली के तापमान में गिरावट दर्ज करने का अनुमान है। वेदर एजेंसियों को मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस बनने के कारण आने वाले दो दिनों में दिल्ली के तापमान नें 5-6 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है। दिल्ली में 14 अप्रैल तक तापमान में थोड़ा नरमी दिखने की संभावना है।
IMD के बड़े अपडेट्स
जम्मू-कश्मीर-लद्दाख और राजस्थान में 13 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में 13 और 14 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
14 अप्रैल, 2024 को उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। 13 अप्रैल, 2024 को, जम्मू, कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान में अलग-अलग ओलावृष्टि की संभावना है। 15 और 16 अप्रैल, 2024 को ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 13 अप्रैल, 2024 को अलग अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित