भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और उनके साथी मैथ्यू एबडेन ने यूएस ओपन 2023 के फाइनल में धमाकेदार एंट्री ली है। मेंस डबल्स के सेमीफाइनल में उन्होंने निकोलस माहुत और पियरे-ह्यूजेस हर्बर्ट की फ्रांसीसी जोड़ी को मात दी।
उन्होंने दूसरा सेट 6-3 से जीतकर फाइनल में जगह बनाई हैं।
यूएस ओपन में अपने पहले और एकमात्र पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम डबल्स फाइनल में प्रवेश करने के 13 साल बाद 43 साल के युवा रोहन बोपन्ना ने इसे एक बार फिर से दोहरा दिया है। बोपन्ना/एबडेन ने 5 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन हर्बर्ट/माहुत को 7-6, 6-2 से हराकर यूएस ओपन डबल्स फाइनल में प्रवेश किया।
इसी के साथ रोहन बोपन्ना ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह ओपन युग में पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए। वह 43 साल और 6 महीने की उम्र में भारतीय दिग्गज यूएस ओपन फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं।
दो बार के गत चैंपियन राजीव राम (यूएसए), जो सैलिसबरी (ग्रेट ब्रिटेन) और मौजूदा फ्रेंच ओपन चैंपियन इवान डोडिग (क्रोएशिया), ऑस्टिन क्राजिसेक (यूएसए) के बीच दूसरा सेमीफाइनल होगा। इसके विजेता का सामना फाइनल में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एब्डेन की जोड़ी से होगा।
बोपन्ना अब 13 साल बाद यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं।

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ