भारत की स्टार बॉक्सर निखत जरीन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीता हैं। ऐसा करने वाली निखत दूसरी भारतीय मुक्केबाज बनी हैं।
दिल्ली में आयोजित वूमेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी हैं। निकहत जरीन ने भारत को तीसरा गोल्ड मेडल दिलाया है। 50 किलो भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में निकहत जरीन ने वियतनाम की गुयेन थी टैम को 5-0 से हराया। निकहत जरीन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दो गोल्ड जीतने वाली महज दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर हैं।
खेल का पहला राउंड काफी रोमांचक रहा। निकहत जरीन ने इस राउंड में कुछ अच्छे वार किए, वहीं वियतनाम की टैम ने भी हिम्मत नहीं हारी और कुछ सॉलिड अपर कट लगाए। इसके बावजूद पहले राउंड में रेफरी ने सर्वसम्मति से निकहत के पक्ष में प्वाइंट दिए। निकहत जरीन को दूसरे दौर में अच्छी टक्कर मिली और टैम ने 3-2 से वह राउंड जीता। फाइनल राउंड में दोनों मुक्केबाजों के बीच एक बार फिर कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस तीसरे राउंड में निकहत ने विपक्षी खिलाड़ी से दूर रहने का प्रयास किया और आक्रमण के साथ-साथ बेहतर डिफेंस के दम पर टैम को पराजित किया।
26 साल की निकहत जरीन ने पिछले साल भी वूमेन्स वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था।
भारतीय दिग्गज एमसी मेरीकॉम ने इस चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड 6 बार गोल्ड मेडल (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018) जीते हैं. वहीं सरिता देवी (2006), जेनी आरएल (2006), लेखा केसी (2006), नीतू घनघस (2023) और स्वीटी बूरा (2023) भी इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय बॉक्सर हैं।
25 मार्च (शनिवार) को भारत की दो मुक्केबाज स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहीं थी। राष्ट्रमंडल खेल 2022 की स्वर्ण पदक विजेता नीतू घनघस ने 48 किलो भारवर्ग और अनुभवी मुक्केबाज स्वीटी बूरा ने 81 किलो भारवर्ग में स्वर्णिम सफलता हासिल की थी। नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया की लुतसाईखान अल्तानसेतसेग को फाइनल मुकाबले में 5-0 से हाराया था। वहीं 30 साल की स्वीटी ने लाइट हेवीवेट वर्ग में चीन की वांग लिना की चुनौती से पार पाते हुए 4-3 से जीत हासिल की थी।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित