November 16, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सांसदी जाने के बाद राहुल गांधी ने बदला ट्विटर बायो, बायो में डिस्क्वालिफाइड MP लिखा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सांसदी जाने के बाद अपने ट्विटर बायो में बदलाव किए हैं। अब राहुल ने अपने बायो में ‘डिसक्वालीफाइड MP’ को खास मेंशन किया है। दरअसल राहुल गांधी को उनकी ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद संसद सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसी के बाद राहुल ने आज अपने ट्विटर बायो में अयोग्य सांसद लिख दिया है।

इस मामले को कांग्रेस गंभीरता से ले रही है और आज एक दिवसीय ‘संकल्प सत्याग्रह’ कर रही है। पार्टी के कार्यकर्ता देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। सिर्फ दिल्ली ही नहीं इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सभी जिला मुख्यालयों में एक दिन का सत्याग्रह कर रही है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मोदी सरनेम केस में दो साल की सजा सुनाने के बाद शुक्रवार को स्पीकर ओम बिरला ने उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी थी। उन्हें सूरत सेशंस कोर्ट ने दोषी करार दिया, साथ ही अदालत ने राहुल की जेल की सजा को एक महीने के लिए निलंबित कर दिया था। हालांकि अभी उनके पास ऊपर की अदालत में अपील करने का विकल्प है।

Share to...