गोवा: गोवा के शिरगांव में आयोजित श्री लैराई ‘जात्रा’ के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैं।
यह हादसा तब हुआ जब बड़ी संख्या में श्रद्धालु पारंपरिक ‘जात्रा’ में भाग लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। भारी भीड़ के बीच अफरा-तफरी मच गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और भगदड़ मच गई।
चश्मदीदों ने बताया कि भगदड़ के दौरान हालात बेहद डरावने हो गए थे और लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने और उचित व्यवस्था नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ। घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है।
भगदड़ की घटना श्री देवी लाईराई यात्रा के दौरान हुई, जो शुक्रवार को शुरू हुई थी। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे। यात्रा के लिए करीब 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था। भीड़ की गतिविधियों पर हवाई निगरानी के लिए ड्रोन भी लगाए गए थे। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री सावंत, उनकी पत्नी सुलक्षणा, राज्यसभा सांसद सदानंद शेट तनावड़े और विधायक प्रेमेंद्र शेट और कार्लोस फरेरा ने यात्रा का दौरा किया था।
जात्रा में घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया। सीएम ने घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली और अधिकारियों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट