उज्जैन: जिले के खाचरौद विकासखंड में स्नेह यात्रा के द्वितीय दिवस की शुरुआत नागदा वार्ड क्रमांक 26 से हुई। जिसके पश्चात यात्रा वार्ड क्रमांक 01, 03 से होती हुई ग्राम ऊमरना एवम झांझाखेड़ी पहुंची! यहां पर संत श्री चित्त हरिकृष्ण दास प्रभु धनंजय पंडित प्रभु रामशरण दास प्रभु ओम प्रभु श्री निवास आचार्य प्रभु स्वामी कृष्णानन्द गुरु महाराज बगलामुखीधाम श्री कृष्ण दास महाराज, श्री रामदास महाराज कबीर आश्रम उमरना के सानिध्य में भजन कीर्तन करते हुए ग्राम भ्रमण किया गया।
जहां सभी ग्रामीण जनों ने पूरे उत्साह उमंग के साथ यात्रा में सभी संतो ने गीत गाकर ग्रामीण जनों को रक्षा सूत्र बांधे गए एवम आशीर्वचन दिए। इन ग्रामों से होते हुए यात्रा के अगले स्थल गिंदवानिया, भीमपुरा, बनबनी, अक्याकोली, भड़ला पहुँची। यहां पर संतो द्वारा जन संवाद के रुप मै आशिर्वाचन दिए एवम रक्षा सूत्र बांधे गए।
उपस्थित सैकड़ो ग्रामीणों से संवाद कार्यक्रम में संतों ने कहा कि सनातन धर्म अनादि काल से चला रहा है और इस धर्म में किसी प्रकार का कोई जातिगत भेदभाव शुरू से नहीं रहा है और आगे भी नहीं होना चाहिए। संतों का सानिध्य हमेशा प्रत्येक व्यक्ति का जीवन में होना चाहिए।
सन्त श्री ने जन समुदायों को संबोधित करते हुए कहा कि जातिगत भेदभाव मानव समाज की उन्नति में बाधक है और यह किसी भी व्यक्ति को मान्य नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री भी प्रदेश में सामाजिक समरसता के साथ सभी का विकास चाहते हैं।
झांझा खेड़ी में दोपहर का भोजन किया गया और संतो ने विश्राम किया। उसके बाद यात्रा झांझाखेडी से चलकर गिंदवानिया, भीमपुर, बनबनी, आक्या कोली व भडला पहुंची रात्रि विश्राम भडला में रहा। ग्रामीणों का अपार उत्साह यात्रा एवं संत समाज के प्रति देखने को मिला। मंदिरों में एवं गांव की बस्तियों में संत गणों ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए उनसे आपसे प्रेम भाव के साथ रहने की अपील की।
यात्रा में समाज सेवी दयाराम धाकड़ विशेष रूप से व नागदा नगर पालिका अध्यक्ष संतोष ओपी गेहलोत उपस्थित रहे।
यात्रा के दौरान जन अभियान परिषद का कोर ग्रुप और परामर्शदाता एवं सी.एम.सी.एल डी.पी.के छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा। यात्रा में गायत्री परिवार, रामकृष्ण मिशन, पतंजलि, योग शिक्षा, एवं तहसीलदार सहित सभी पंचायतों के पीसीओ, सचिव, पटवारी एवं अन्य प्रशासनिक विकासखंड समन्वयक इन्द्रेश पँवार के मार्गदर्शन में पूरी यात्रा निकाली गई।

More Stories
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में तूफानी बारिश के साथ आंधी चलने व कई राज्यों में भीषण गर्मी का अलर्ट किया जारी
पुष्पा 2′ को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी ‘धुरंधर 2’, कमाए इतने रुपये
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील