October 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Shri Vaishnav Dham Indore: महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा, गरबा फिनाले के विजेताओं को मिली डायमंड रिंग

इंदौर। श्री जागृति महिला मंडल द्वारा आयोजित श्री वैष्णव धाम नवरात्रि महोत्सव के पंचम वर्ष का शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर हर्षोल्लास के साथ भव्य समापन हुआ। अंतिम एवं सिद्ध दिन होने के कारण मां सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना, हवन और कन्या पूजन किया गया। नवम दिवस की महाआरती का सौभाग्य श्रीमती सैजल एवं श्री आशीष तिवारी को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन के लिए ICAI इंदौर के अध्यक्ष श्री समकित भंडारी, मानद सचिव श्री नारायण सोमानी, श्री चिंतन बाकीबाला, श्री सुखदेव सिंह, किरण घुम्मन, सचिन जैन और अनिल शाह सहित कई प्रमुख अतिथि उपस्थित रहे।

🎶 बॉलीवुड गायक मीका सिंह के साथ लॉन्च भजन का इंदौर में हुआ प्रीमियर: 3 राउंड के गरबा फिनाले में विजेताओं को मिली डायमंड रिंग

महोत्सव का मुख्य आकर्षण माता रानी के भक्त श्री चिंतन बाकीबाला द्वारा बॉलीवुड गायक मीका सिंह के साथ लॉन्च किए गए माता भजन का इंदौर प्रीमियर रहा, जिसे यूट्यूब पर पहले ही दिन लगभग 2 लाख लोगों ने देखा। इस दौरान संयोजक श्री विकास गुप्ता एवं श्रीमती रचना गुप्ता ने चिंतन जी का विशेष सम्मान किया। वहीं गरबा ग्रैंड फिनाले का मुकाबला 3 चरणों में हुआ, जिसमें टॉप 25 और फिर टॉप 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया। फिनाले में ‘बेस्ट मेल’ और ‘बेस्ट फीमेल’ का खिताब जीतने वाले विजेताओं को डायमंड रिंग से सम्मानित किया गया। अंत में 9 दिनों तक कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी कलाकारों, वॉलंटियर्स और सपोर्ट स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

Share to...