April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महाशिवरात्रि पर महाकाल को कुछ ऐसे निहार पाएंगें भक्त, दर्शन के लिए चलना होगा इतना पैदल

प्री-बुकिंग के बिना प्रवेश है निषेध, कुछ ऐसे मार्ग से होकर भक्त कर पाएगें बाबा का दीदार

Ujjain : महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwer Mandir) में महाशिवरात्रि (Shivratri) पर पर्व की तैयारियां पूर्ण हो चूकी है। अद्भूत सज्जा दिखती है कि महाशिवरात्रि का उत्सव आ गया है। हर साल शिवरात्रि के दिन भक्तों का ताता लगा रहता है लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते सीमित भक्त ही दर्शन कर पाएगें। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को डेढ़ किमी तक पैदल चलना होगा। बाबा के दर्शनों में भी करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय लगेगा। प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की है, दूर दराज से आने वाले श्रद्धालु भी आसानी से दर्शन लाभ ले सकें। हालांकि डेढ़ किमी के दायरे में पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी। सड़क पर कारपेट बिछा रहेगा। श्रद्धालुओं को धूप से बचने के लिए तिरपाल का टेंट भी लगाया गया है।

भक्तों को सूविधा देने के लिए इस लम्बे रास्ते में पेय जल, जुता स्टेंड, मोबाइल चार्जिग पाइंट, लड्डू प्रसादी के स्टाल लगाए गए है। साथ ही निःशुल्क दर्शनार्थी और सशुल्क दर्शन करने वाले भक्तों के प्रथक-प्रथक लाइन बनाई गई है। जिसके लिए मेंटल डेटेक्टर और कोविड को देखते हुए व्यवस्था की गई है। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा अधिकारियों द्वारा निरंतर लिया जा रहा है।

सभी तरह के श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद निर्गम चैनल गेट से निकाला जाएगा। गणेश मंडपम से दर्शन के बाद श्रद्धालु निर्गम चैनल गेट से बाहर आएंगे। यहां ओंकारेश्वर मंदिर के बगल से म्यूजियम होते हुए बाहरी निर्गम द्वार से मंदिर परिसर से बाहर आ जाएंगे। उसके बाद बड़ा गणेश तिराहा होते हुए हरसिद्धि मंदिर चौराहे से चारधाम पार्किंग पहुंचेंगे। इंटरप्रिटीशन सेंटर पर बनी पार्किंग से गाड़ी लेकर श्रद्धालु जयसिंहपुरा चौराहा होते रेलवे क्रॉसिंग पार कर जंतर मंतर पहुंचेंगे।

महाशिवरात्रि की कवरेज के लिए मीडियाकर्मियों और पुजारियों को भस्मारती गेट क्रमांक 4 से प्रवेश दिया जाएगा। मीडियाकर्मी और पुजारी अपने वाहनों को महाकाल थाने के पास महाराजवाड़ा स्कूल की पार्किंग में खड़ा करेंगे। दर्शन के बाद गुदरी, चौबीस खंबा, सिंहपुरी होते हुए बाहर निकलेंगे।

महाकाल दर्शन के लिए आने वाले टप्च् के लिए हरिफाटक ब्रिज से बेगमबाग, कोट मोहल्ला होते हुए महाकाल चौकी के सामने महाराजवाड़ा स्कूल पार्किंग में वाहन खड़े करने इंतजाम किए गए हैं। टप्च् को मंदिर में भस्मारती गेट क्रमांक चार से प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद विश्रामधामए सभा मंडप होते हुए गणेश मंडपम से दर्शन कराया जाएगा। कर्मचारियों के लिए वाहनों की पार्किंग माधव सेवा न्यास पार्किंग में रहेगी।

  • देवास गेट, रेलवे स्टेशन और नानाखेडा बस स्टैण्ड से आने वाले श्रद्धालु लोक परिवहन वाहनों से हरिफाटक ब्रिज टी होते हुए इंटरप्रिटीशन सेंटर की पार्किंग में आएंगे जहां स्टॉपर लगाकर पूर्व से बने स्टॉपेज पर श्रद्धालुओं को उतारेंगे। तत्काल बाईं तरफ मुड़कर ब्रिज के किनारे होते हुए गदा पुलिया शहर की ओर जाएंगे। गदा पुलिया से इंटरप्रिटीशन ब्रिज के नीचे होते हुए वन-वे रहेगा।
  • गोपाल मंदिर, छत्री चौक, ढाबा रोड, कार्तिक मेला ग्राउण्ड, शंकराचार्य से आने वाले श्रद्धालु दानी गेट से लोक परिवहन वाहन ऑटो, मैजिक, ई-रिक्शा से रामानुज कोट, हरसिद्धी पाल के नीचे वाली रोड पर श्रद्धालुओं को उतार कर गुदरी होते हुए शहर की ओर जाएंगे। हरसिद्धी पाल से हरसिद्धी चौराहे तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा।
  • कोट मोहल्ला से मंदिर की तरफ, चौबीस खम्बा से मराठा धर्मशाला से मंदिर की तरफ, उर्दू स्कूल टर्निंग से माधव सेवा न्यास एवं मंदिर तरफ, बेगमबाग सीमेंटेड रोड तिराह से भारतमाता मंदिर तिराहे तरफ इंटरपिटेशन से चारधाम तरफ, जयसिंहपुरा से चारधाम तरफ, नृसिंह घाट से हरसिद्धी चौराहे तरफ लोक परिवहान एवं अन्य वाहनों वीआईपी एवं मीडिया के चार पहिया वाहनों को छोडकर के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
Share to...