April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शिवराज मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन तीन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

भोपाल: मप्र में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज मंत्रिमंडल का आज विस्तार हुआ। शिवराजसिंह सरकार में 3 नए मंत्रियों ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने तीनों नए मंत्रियों को शपथ दिलाईं। शपथ के बाद राज्यपाल ने तीनों नए मंत्रियों गौरी शंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।

राजभवन में आज सुबह मंत्री परिषद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल हुए। राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने तीन नए मंत्रियों के रूप में गौरीशंकर बिसेन, राहुल लोधी और राजेंद्र शुक्ल को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ल और राहुल लोधी ने बारी बारी से मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यपाल मंगु भाई पटेल तीनो नए मंत्रियों को गुलदस्ता भेंटकर बधाई शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने तीनों को शुभकामनाएं दी है।

राजभवन के बाहर बड़ी संख्या में मंत्री समर्थक मौजूद रहें। मंत्री पद की शपथ लेते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशे बजाकर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई।

Share to...