सोशल मीडिया पर मॉडल और फैशन ब्लॉगर श्रद्धा दुबे की प्रोफाइल देखकर ऐसा लगता था कि वह किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह बेहद आलीशान और लग्जरी जिंदगी जीती है। उसकी तस्वीरों में अक्सर महंगे होटल, विदेशी ट्रिप्स, नामचीन ब्रांड्स के बैग्स, फुटवियर और महंगी गाड़ियों की झलक दिखाई देती थी। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली श्रद्धा अपने तलाक के बाद लखनऊ आ गई थी और यहीं से उसने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट और फैशन शो का हिस्सा रह चुकी थी और इंस्टाग्राम पर उसके 143K (1.43 लाख) से अधिक फॉलोअर्स थे।
🚨 स्ट्रगलिंग मॉडल से मर्डर आरोपी तक का सफर: बॉयफ्रेंड शिवा शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस के शिकंजे में श्रद्धा
अपनी शानदार लाइफस्टाइल और कमर्शियल फोटोशूट्स के लिए चर्चा में रहने वाली श्रद्धा दुबे इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड शिवा शर्मा के मर्डर के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में है। सोशल मीडिया पर हमेशा स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आने वाली श्रद्धा के साथ प्राइवेट बॉडीगार्ड भी हुआ करते थे। हिल स्टेशनों से लेकर धार्मिक स्थलों तक की उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भरी पड़ी हैं, लेकिन वर्तमान में वह अपनी आलीशान जिंदगी के बजाय एक गंभीर आपराधिक मामले और पुलिस की पूछताछ को लेकर सुर्खियों में आ गई है।

More Stories
Health News: बच्चों में हड्डियों की मजबूती क्यों है जरूरी? जानें लक्षण, सही पोषण और बचाव के उपाय
Blouse Styling Guide: बैकलेस ब्लाउज में नहीं दिखेगी ब्रा स्ट्रैप, वॉर्डरोब में शामिल करें ये खास तरह की ब्रा
Healthy Fasting Breakfast Ideas: नवरात्रि व्रत के लिए परफेक्ट है लौकी और पनीर का चीला, स्वाद और सेहत से भरपूर