रायसेन। रायसेन के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल सांची में आज शनिवार से दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में सबसे पहले महाबोधि सोसाइटी परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कि नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्तूप परिसर तक पहुंची। शोभायात्रा में महाबोधि सोसाइटी ऑफ श्रीलंका के प्रमुख बानगल उपत्तिस नायक थेरो विशेष रूप से मौजूद रहे।
🌍 श्रीलंका, जापान, मंगोलिया, थाईलैंड आदि देशों से भी महोत्सव में शामिल हुए भगवान बुद्ध के अनुयायी
श्रीलंका, जापान, मंगोलिया, थाईलैंड आदि देशों से भगवान बुद्ध के अनुयायी भी इस सांची महोत्सव में शामिल हुए। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं भगवान बुद्ध के दोनों प्रिय शिष्यों सारीपुत्र और महामोग्गलायन के अस्थि कलशों को गर्भगृह से बाहर निकाला गया और पूजा-अर्चना के बाद आम जनता के लिए दर्शनों के लिए रखा गया।
बता दें कि इस सांची महोत्सव में शामिल होने के लिए श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, मंगोलिया सहित और भी कई देशों से विदेशी मेहमान पहुंचे। वहीं दो दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में कवि सम्मेलन सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
🙏 बुद्ध के दो प्रिय शिष्यों सारीपुत्र और महामोग्गलायन के अस्थि कलशों को गर्भगृह से बाहर निकाला गया
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा, “यह हमारे लिए गौरव की बात है कि भगवान बुद्ध के दो प्रिय शिष्यों के अस्थि कलश भारत में हैं और मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सांची में हैं।” महाबोधि सोसाइटी के प्रमुख बानगल उपत्तीस नायक थेरो ने कहा कि दोनों प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों को आम जनता के लिए रखा गया है।
👮 महोत्सव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
महोत्सव में आम लोगों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मौके पर 275 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है, जिससे आम लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

More Stories
RS Bhadauriya Updates: जनवरी से अब तक एमपी में 52 बाघों की मौत, रिटायर्ड अधिकारी आरएस भदौरिया ने जताई चिंता
Wildlife Conservation Updates: क्रिकेट की उपलब्धियों और अनुशासन पर हुई चर्चा, प्रशिक्षु वनरक्षकों का बढ़ाया हौसला
High Court Next Hearing Updates: 31 मार्च 2026 के आदेश का पालन न होने पर दायर हुई थी याचिका, अब 6 जनवरी 2027 को अगली सुनवाई