April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

श्रावण माह का दूसरा सोमवार आज, महाकाल मंदिर सहित शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, भस्मारती में शामिल हुए भक्त

उज्जैन(डॉ हीना तिवारी): आज श्रावण माह का दूसरा सोमवार है। आज सुबह से ही देशभर में शिव मंदिरों में भक्तो का ताँता लगा हुआ हैं। भगवान भोलेनाथ के द्वादश ज्योतिर्लिंग में भक्त बड़ी संख्या में दर्शन के उमड़े हुए हैं। विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मन्दिर में भी दर्शन हेतु श्रद्धालु देर रात से कतार में लगे हुए हैं।

तडके 2.30 बजे बाबा महाकाल की भस्मारती शुरू हुई जिसके हजारो श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ लिए। बाबा महाकाल के दर्शन के लिए भक्तो का हुजूम उमड़ पड़ा हैं। बारिश होने के बावजूद भक्तों की भीड़ उमड़ी हैं और हर कोई बाबा के दर्शन करना चाह रहा हैं और कतार में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार कर रहा हैं।

श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय माह माना गया है। मान्यता है की श्रावण माह में शिव आराधना करने से सभी कष्टो से तुरन्त मुक्ति मिलती है।

श्रावण माह के दूसरे सोमवार को आज महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई। भस्मारती के पहले बाबा को जल से नहलाकर महा पंचामृत अभिषेक किया गया। जिसमे दूध ,दही ,घी ,शहद व फलो के रसो से अभिषेक हुआ। अभिषेक के बाद भांग और चन्दन से भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराये गए। ततपश्चात बाबा को भस्म चढाई गई। भस्मिभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मारती की गई। भक्त आज के दिन का विशेष इंतजार करते हे इसलिए आज महाकाल के दरबार में सुबह से ही उत्साह और आनंद का माहोल हैं।

बाबा महाकाल की भस्मारती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। मंदिर परिसर जय महाकाल, बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो रहा हैं। बारिश भी भक्तो की भक्ति में बाधक नही हो रही। बारिश के बावजूद भक्त बड़े ही श्रध्दा भाव से बाबा की भक्ति में लीन नजर आ रहे है और हर कोई बाबा महाकाल के दर्शन को आतुर नजर आ रहा हैं।

ज्ञात हो कि श्रावण – भादो माह में हर सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकाले जाने की भी परंपरा हैं, इसलिए आज शाम को बाबा की सवारी भी निकाली जाएगी । मान्यता है की अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए सवारी के रूप में राजा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते है। यहाँ बाबा की सवारी के दर्शन के लिए लाखो की संख्या में श्रद्धालु सडको के किनारे घंटो इन्तजार करते है और महाकाल की एक झलक पा कर अपने आप को धन्य मानते हैं।

Share to...