April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कक्षा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का स्कूल शिक्षा मंत्री ने घोषित किया परिणाम, 10वीं व 12वी का यह रहा परिणाम ये रहे टॉपर

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया गया हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने परीक्षा परिणाम जारी किए हैं। इस बार कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 55.28 प्रतिशत रहा। 10वीं का परीक्षा परिणाम 63.29 प्रतिशत रहा।

कक्षा 12वीं में मेथ्स सब्जेक्ट से नारायण शर्मा टॉपर रहे है। नारायण शर्मा ने 488 अंको के साथ टॉप किया हैं। दुसरे नम्बर पर सोनाक्षी परमार रहीं। छतरपुर के विकास द्विवेदी ने स्टेट टॉप किया हैं। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा और शाजापुर के रितिक पटेल दूसरे स्थान पर रहे। मौली नेमा कला संकाय में प्रदेश में पहले स्थान पर रही हैं।

वही कक्षा 10वीं में इंदौर के मृदुल पाल पहले स्थान पर रहे हैं। दूसरे स्थान पर प्राची गढ़वाल रही। मेरिट लिस्ट में 254 विद्यार्थी रहें।

कक्षा 10वीं में इंदौर के मृदुल पाल टॉपर रहे। इंदौर की ही प्राची गढ़वाल दूसरे नम्बर पर रही। तीसरे नम्बर पर अनुभव गुप्ता उमरिया,अभिषेक परमार अकोदिया, उन्नति अग्रवाल टीकमगढ़, राधा साहू डाबर, सुक्षिका कटारे और प्रिया ठाकरे रहे।

विदित हो कि कक्षा 10वीं में 9 लाख 65 हजार परीक्षार्थी बैठे थे। परीक्षा के लिए इस बार प्रदेश भर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3099 सरकारी और 753 प्राइवेट स्कूल शामिल हैं।

वही कक्षा 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थीं।

कक्षा 12वीं जीव विज्ञान समूह में छतरपुर के विकास द्विवेदी पहले स्थान पर रहे।शाजापुर के रितिक पटेल दूसरे और सतना की निकिता अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं।

कृषि समूह में होशंगाबाद के अनुज कुमार ठाकुर ने टॉप किया। मुरैना की श्रद्धा विनोद कुमार दूसरे और सतना के सत्यम साहू तीसरे स्थान पर रहे।

ललित कला और गृह विज्ञान में देवास की कंचन पहले स्थान पर,खरगोन की योगिता पाटीदार दूसरे और छतरपुर की साधना राजपूत तीसरे स्थान पर रहीं।

वाणिज्य समूह में खाचरोद की प्रिंसी खेमासारा, खंडवा की रानी जैन, भोपाल के यशवर्धन सिंह मरावी, अनामिका ओझा और मंडला की दिव्यांशी जैन टॉप रहे। रीवा की शानवी सिंह राठौड़ दूसरे नंबर पर रही। भिंड की आयुषी जैन, इंदौर के आकाश पांडेय और रायसेन की अविष्का सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

विज्ञान गणित समूह में होशंगाबाद के नारायण शर्मा पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर श्योपुर के गौरव मोर्य और अशोकनगर के रितीन लोधी रहे जबकि तीसरा स्थान नरसिंहपुर की प्राची पटेल ने प्राप्त किया।

कला संकाय में छिंदवाड़ा की मौली नेमा ने टॉप किया तो दूसरे स्थान पर भोपाल की सोनाक्षी परमार, समीका वर्मा और तीसरे स्थान पर नरसिंहपुर की आर्या जिरया रही।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने सभी पास हुए छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जो असफल हुए हैं वे चिंता न करें एक मौका और मिलेगा।अब अच्छे से मेहनत करें और रुक जाना नहीं योजना के तहत परीक्षा देकर आगे बढ़े। सभी पास हुए छात्र-छात्राओं को बधाई और उज्जवल भविष्य की कामना की।

10वीं-12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम इस वेबसाइट पर mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

Share to...