Scheme : सेना भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 6 लेफ्टिनेंट कर्नल के अलावा कई अन्य अधिकारियों और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में सीबीआई ने 3 से ज्यादा राज्यों में छापेमारी की।
सेना मुख्यालय की शिकायत के आधार पर सीबीआई ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम तथा अपराधिक षड्यंत्र के तहत यह मामला दर्ज किया था। सेना मुख्यालय की तरफ से सीबीआई को जो शिकायत की गई थी, उसमें लेफ्टिनेंट कर्नल मेजर जैसे रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं। जांच एजेंसी की छापेमारी एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर अभी भी जारी है।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर