April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आदिम जाति कल्याण विभाग में 4 करोड़ का घोटाला, बगैर बिल के लाखों का भुगतान पुलिस जांच जारी

बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले के आदिम जाति कल्याण विभाग में अब तक घोटाले का आंकड़ा पहुँचा 4 करोड़ रुपये तक। 2010 से 2017 के बीच के सहायक आयुक्त को भेजे नोटिस। विभाग के शाखा प्रभारी नारायण पाटिल ने 60 से 70 लाख रुपए तक का पेमेंट किया लेकिन इसके बिल नहीं लगाए हैं। मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन लोग फरार चल रहे हैं।

बुरहानपुर जिले के आदिम जाति कल्याण विभाग का घोटाला 4 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। विभाग के शाखा प्रभारी नारायण पाटिल ने 60 से 70 लाख रुपए तक का पेमेंट किया लेकिन इसके बिल नहीं लगाए हैं। मामले में पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन लोग फरार चल रहे हैं।

बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि यह घोटाला दो करोड़ से बढ़कर चार करोड़ के आसपास तक पहुंच गया है। नर्मदा झाबुआ बैंक से अलग अलग खातों में पहुंचाया रुपया। विभाग के शाखा प्रभारी नारायण पाटिल ने शाखा नर्मदा झाबुआ बैंक के अंदर अकाउंट खोला और उस अकाउंट से अलग-अलग लोगों के खातों में पैसा डाला है। पुलिस ने ‘फरार चल रहे आरोपी बालचंद पंवार, राजेश साहुकारे और नरेंद्र महाजन के कार्यालय बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।

पुलिस ने 2010 से 2017 के बीच के कार्यरत सहायक आयुक्तों की सूची बना ली है। जबकि गजेटेड ऑफिसर के संबंध में सरकार को सूचना दी है और उनसे पूछताछ को लेकर एक लेटर लिखा है। सहायक आयुक्त से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने नोटिस भी जारी किए हैं। एसपी ने बताया बैंक ने सरकारी रुपये को कैसे नकद दिया। यह जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में फरार आरोपियों की कुर्की की कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस का सायबर सेल भी काम कर रहा है। अब तक करीब 28 लाख रुपए पुलिस नकद जब्त कर चुकी है।

Share to...