April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में सात्विक -चिराग ने भारत का परचम लहराया, जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया

नईदिल्ली: भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी को पेरिस में चल रहे वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का परचम लहरा दिया है। मेंस डबल्स में इस जोड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

इससे पहले सात्विक-चिराग ने साल 2022 में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस बार भारतीय जोड़ी के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन सेमीफाइनल में चीनी जोड़ी ने उन्हें 62 मिनट में हराकर उनकी सपने को तोड़ दिया।

सेमीफाइनल में चेन बो यांग और लियू यी की चीनी जोड़ी ने सात्विक-चिराग की भारतीय जोड़ी को 62 मिनट में 21-19, 18-21, 21-12 से हरा दिया। इसके साथ ही चीनी जोड़ी ने फाइनल में जगह बना ली। सेमीफाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे।

दुनिया की 11वें नंबर की चीनी जोड़ी से सात्विक-चिराग का सामना पहली बार हुआ। इस मैच में पहले गेम में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन चीनी जोड़ी ने पहला गेम अपना नाम कर लिया। दूसरा गेम भारतीय जोड़ी ने जीता, लेकिन तीसरे गेम में सात्विक-चिराग अपनी लय बरकरार नहीं रख पाए और गेम को आसानी से गंवा दिया।

इससे पहले क्वार्टरफाइनल में भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक को 21-12, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इसके साथ ही उन्होंने मलेशियाई जोड़ी से पेरिस ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल और साल 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया था।

सात्विक-चिराग को बॉन्ज मेडल जीतने पर इनाम के रूप में कोई प्राइम मनी नहीं मिली, क्योंकि इस चैंपियनशिप में कोई प्राइज मनी नहीं रखी गई है। बल्कि जीतने वाले खिलाड़ियों को पॉइंट्स दिया जाता है। इसके अलावा बड़ी-बड़ी कंपनियां इनको स्पॉन्सरशिप देती हैं। इसके अलावा इनकी रैंकिंग में सुधार होता है। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सात्विक-चिराग को ये तीन चीजों का फायदा मिलेगा।

Share to...