भोपाल: संत रविदास मंदिर निर्माण यात्रा 25 जुलाई को प्रदेश में पाँच स्थान से निकलेगी। यात्रा नीमच, मांडव, सिंगरौली, बालाघाट और श्योपुर से निकलेगी और 12 अगस्त को सागर पहुँचेगी।
यात्रा के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। यात्रा प्रदेश के 50 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा में संत रविदास का चित्र, पादुका एवं कलश रहेगा, जिनका पूजन भी होगा। रथ पर सामाजिक समरसता की सूक्तियाँ भी उल्लेखित रहेगी।
यात्रा में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए एक मुठ्ठी मिट्टी और नदियों का जल एकत्रित किया जायेगा। राज्य सरकार द्वारा यात्रा की व्यवस्थाओं और संचालन के लिए कमेटी बनाई गई है। जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाएँ की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि सागर जिले में बड़तुमा में संत रविदास के मंदिर का निर्माण होना है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित