September 29, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वन मंत्री ने दिया इस्तीफा, सुसाइड केस में शामिल होने का था आरोप

Maharashtra : महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ (Sanjay Rathore) ने विपक्षी दल बीजेपी (BJP) द्वारा उन पर पुणे (Pune) में 23 वर्षीय महिला (Female) की आत्महत्या (Suicide) के मामले से जुड़े होने का आरोप लगाने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने गंदी राजनीति के कारण इस्तीफा दे दिया है।

पुलिस ने कहा था कि महिला की मौत 8 फरवरी को हुई थी। बाद में सोशल मीडिया पर एक ऑडियो सामने आया। इसमें 2 लोग महिला की आत्महत्या की बात कर रहे हैं। बीजेपी का दावा है कि ऑडियो क्लिप में एक व्यक्ति संजय राठौड़ हैं। वहीं राठौड़ ने आरोप से इनकार किया है।

Share to...