मध्य प्रदेश के सागर शहर में नगर निगम के नाम पर कचरा संग्रहण शुल्क के नाम पर अवैध वसूली करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। यदि आपके दरवाजे पर भी कोई खुद को निगमकर्मी बताकर कचरा शुल्क वसूलने आए, तो सबसे पहले उसका परिचय पत्र (ID Card) जरूर मांगें। सागर नगर निगम ने नागरिकों को आगाह किया है कि यदि संबंधित व्यक्ति अपनी पहचान बताने में नाकाम रहता है, तो उसे किसी भी प्रकार का शुल्क न दें। पिछले दिनों एक अवैध वसूली करने वाले के खुलासे के बाद अब निगम के पास शिकायतों का अंबार लग गया है।
🚨 कई वार्डों में चल रहा था खेल, नगर निगम आयुक्त ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री को शहर के शिवाजीनगर, तिली, बाघराज, काकागंज, पंतनगर, लक्ष्मीपुरा और केशवगंज वार्डों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग कचरा गाड़ी के नाम पर जबरन पैसे मांग रहे हैं। जब निगम द्वारा इसकी जांच कराई गई, तो यह स्पष्ट हुआ कि वे लोग नगर निगम या अधिकृत कचरा निष्पादन एजेंसी के कर्मचारी नहीं थे। इस पर संज्ञान लेते हुए निगम आयुक्त ने तुरंत ऐसे फर्जी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
📞 कचरा गाड़ी प्रबंधक की अपील, संदिग्ध दिखने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
कचरा गाड़ी प्रबंधक फिरोज खान ने स्पष्ट किया है कि अनधिकृत व्यक्तियों को पैसे न दें। नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नगर निगम ने आधिकारिक शिकायती मोबाइल नंबर जारी किए हैं। यदि आपके क्षेत्र में कोई अज्ञात व्यक्ति अवैध रूप से राशि की मांग करता है, तो तुरंत इसकी सूचना 9111016108, 9111016104 एवं 9111016153 पर दें, ताकि समय रहते उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

More Stories
Madhya Pradesh Traffic Action: शिवपुरी में चलती गाड़ियों की छतों पर स्टंट करना पड़ा भारी, 30 हजार का जुर्माना
Ratlam Police Action: रतलाम में चड्डी बनियान गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर बदमाश और ज्वेलर गिरफ्तार
Shivpuri Protest News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पुतले दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प