रतलाम शहर और आसपास के इलाकों में खौफ का दूसरा नाम बन चुके कुख्यात ‘चड्डी बनियान गिरोह’ के तीन शातिर सदस्यों को रतलाम पुलिस ने धर दबोचा है। औद्योगिक थाना पुलिस ने इस बहुचर्चित गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश करते हुए न केवल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनसे चोरी का माल खरीदने वाले गुजरात के दाहोद जिले के एक ज्वेलर को भी शिकंजे में ले लिया है। यह गिरोह विशेष ड्रेस कोड पहनकर गुजरात के दाहोद से रतलाम आकर वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
🔍 मन्नत का कलावा बांधकर और विशेष ड्रेस पहनकर देते थे वारदातों को अंजाम
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए सभी बदमाश (कालू, नभला और माला भाई) गुजरात के दाहोद के रहने वाले हैं और पिछले 8 महीनों से रतलाम में चोरी की वारदातों को सक्रिय रूप से अंजाम दे रहे थे। पहचान छुपाने के लिए ये लोग हमेशा ‘चड्डी बनियान’ के विशेष ड्रेस कोड का इस्तेमाल करते थे और वारदात के बाद सामान्य कपड़े पहनकर गुजरात फरार हो जाते थे। हैरानी की बात यह है कि हर बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले ये अपने हाथों पर मन्नत का कलावा बांधते थे, जिसे सफलता मिलने के बाद ही खोलते थे।
📹 800 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने बिछाया जाल
इस शातिर गिरोह की पहचान करना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। रतलाम पुलिस ने रतलाम से लेकर दाहोद के बीच के लगभग 800 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की बारिकी से जांच कर इन बदमाशों की सुरागकशी की। औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम चांदी, 40 ग्राम सोने के आभूषण और 9 हजार रुपये नगद सहित कुल 8 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया है। पुलिस का यह सराहनीय कदम शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने में बेहद असरदार साबित हुआ है।

More Stories
Madhya Pradesh Traffic Action: शिवपुरी में चलती गाड़ियों की छतों पर स्टंट करना पड़ा भारी, 30 हजार का जुर्माना
Shivpuri Protest News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पुतले दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प
Awqaf-e-Shahi Bhopal: मक्का-मदीना रुबात विवाद पर सिकंदर हफीज की सफाई, लगाए गए आरोपों को बताया बेबुनियाद