April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

रोहिताश चौधरी ने गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम, पुशअप मैन ऑफ इंडिया ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड

नईदिल्ली: एक भारतीय ने अपने देश के नाम का परचम फहराया हैं। पाकिस्तान का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर भारत का नया रिकॉर्ड बनाया हैं। पुशअप मैन ऑफ इंडिया” के नाम से मशहूर रोहिताश चौधरी ने 10 नवंबर को 704 पुश-अप पूरे करके पाकिस्तान का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह रिकॉर्ड पहले 536 पुश-अप का था।

रोहिताश चौधरी ने अपनी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और इसे पाने में आवश्यक शारीरिक और मानसिक समर्पण पर प्रकाश डाला। अब उनकी नज़र 40 पाउंड वजन उठाकर सबसे ज़्यादा पुश-अप करने के अमेरिकी रिकॉर्ड को तोड़ने पर है।

चौधरी ने अपनी इस उपलब्धि और पदक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित करते हुए देश के समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया।

रोहिताश चौधरी की इस उपलब्धि पर सभी ने बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Share to...