भोपाल: उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए तृतीय चरण (सीएलसी राउंड) की समय-सारणी निर्धारित की गई है।
निर्धारित समय-सारणी के अनुसार विद्यार्थियों के लिए तृतीय चरण (सीएलसी राउंड) के लिए 2 अगस्त से 10 अगस्त तक ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया होगी। स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 5 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीयन करवा सकेंगे। विद्यार्थियों को 5 अगस्त तक दस्तावेज सत्यापन भी करवाना होगा।
सीएलसी राउंड (तृतीय चरण) के लिए सीट आवंटन/मेरिट सूची 7 अगस्त को प्रदर्शित होगी। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को आवंटित महाविद्यालय में 7 अगस्त से 10 अगस्त तक प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा।

More Stories
मुंबई में बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, फूड पॉइजनिंग से गई जान, पुलिस जाँच जारी
IMD ने जारी किया देश के 11 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 KM की स्पीड से चलेगी हवा
ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में मप्र के खिलाड़ी हेमंत बर्मन का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में जीता रजत पदक