October 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Ratlam DRM Office Update: जर्जर इंजन और बोगियां बेचकर रेलवे ने की बंपर कमाई, 6 महीने में हासिल हुआ रिकॉर्ड राजस्व

रतलाम। ट्रेनों के समय पर संचालन और माल ढुलाई के साथ-साथ राजस्व अर्जन के मामले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रतलाम रेल मंडल ने कबाड़ से रिकॉर्ड 26.96 करोड़ रुपये की कमाई की है। रेलवे ने अनुपयोगी और जर्जर हो चुके इंजनों, बोगियों व अन्य स्क्रैप को बेचकर मात्र 6 महीने में ही यह करोड़ों की अतिरिक्त आय प्राप्त की है। इस ‘जीरो स्क्रैप’ अभियान के तहत कुल 5000 मैट्रिक टन स्क्रैप का निष्पादन किया गया है, जिससे न केवल रेलवे को आर्थिक लाभ मिला है, बल्कि रेलवे परिसर भी कबाड़ मुक्त होकर साफ-सुथरे हो गए हैं।

♻️ जर्जर इंजन और बोगियों का हुआ सफल निष्पादन: डीआरएम अश्वनी कुमार ने बताया, खाली हुई जमीन का होगा विकास कार्यों में उपयोग

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने जानकारी दी कि इस बिक्री में रोलिंग स्टॉक, पाथवे सामग्री, जर्जर पार्ट्स के अलावा 02 कंडम इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (WAG-5), 02 कंडम कोच और 01 कंडम टावर वैगन शामिल हैं। डीआरएम अश्वनी कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसरों को साफ रखना और अनुपयोगी सामग्री से आर्थिक मूल्य प्राप्त करना है, जिससे मिलने वाली अतिरिक्त राशि का उपयोग बेहतर यात्री सुविधाओं और विकास कार्यों में किया जाएगा।

Share to...