आज विश्व प्रसिद्ध ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज निकाली गई। लाखो भक्तो की मौजूदगी में मंत्रोच्चार व आरती के बाद रथ यात्रा प्रारंभ हुई। रथयात्रा को लेकर पुलिस व प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। भगवान जगन्नाथ के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो गया।
लेकिन रथ यात्रा की धूम सिर्फ ओडिशा में ही नहीं, बल्कि गुजरात, मप्र, छत्तीसगढ़ में भी है। गुजरात के अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा आज यानि मंगलवार को निकाली गई है। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र रथ में सवार होकर नगर यात्रा पर निकले हैं।
ओडिशा के पुरी के बाद देश में सबसे भव्य तरीके से रथयात्रा का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में ही होता आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सपरिवार मंगला आरती में शामिल हुए। 30 किलोमीटर की रथयात्रा की सुरक्षा की तैयारियां पिछले करीब एक माह से चल रही थीं। 25 हजार पुलिस अधिकारी व जवान इसकी सुरक्षा में तैनात रहे। जानकारी के मुताबिक, देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा अहमदाबाद में निकलती है। सुबह 7:00 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने पहिंद विधि करके रथ यात्रा की शुरुआत की है।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए लोगों को बधाई दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ”रथ यात्रा की सभी को बधाई। जैसा कि हम इस पवित्र अवसर को मनाते हैं, भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा हमारे जीवन को स्वास्थ्य, खुशी और आध्यात्मिक समृद्धि से भर दे.”
पीएम मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी विशेष प्रसाद (नैवेद्य सामग्री) भेजा है।
इसके अलावा बिहार के धनबाद में इस्कॉन ने पिछले साल की तरह इस बार भी भव्य आकर्षक रथयात्रा यात्रा निकाली है। इसको लेकर धनबाद इस्कॉन से जुड़े 7 आईआईटियन के छात्रों ने इस बार अद्भुत और मोटर से संचालित होने वाले रथ का निर्माण किया है या फिर यूं कहे कि इस बार की रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ हाइड्रोलिक रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण कर रहे हैं। रथ को 15 फीट से अधिक, गुंबज की ऊंचाई को और बढ़ा कर 30 फीट तक कर दिया गया था। साथ ही इस पूरे रथ में भगवान जगन्नाथ के सेवक के रूप में स्थापित किए गए चार घोड़े भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
मप्र में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन प्रदेश के कई जगहों पर धूमधाम से किया गया। प्रदेश के बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन, महेश्वर सहित कई जगहों पर रथयात्रा निकाली गई जिसमें जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए।
आज विश्व प्रसिद्ध ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज निकाली गई। लाखो भक्तो की मौजूदगी में मंत्रोच्चार व आरती के बाद रथ यात्रा प्रारंभ हुई। रथयात्रा को लेकर पुलिस व प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए। भगवान जगन्नाथ के जयकारों से आकाश गुंजायमान हो गया।
लेकिन रथ यात्रा की धूम सिर्फ ओडिशा में ही नहीं, बल्कि गुजरात, मप्र, छत्तीसगढ़ में भी है। गुजरात के अहमदाबाद में भी भगवान जगन्नाथ की 146वीं रथयात्रा आज यानि मंगलवार को निकाली गई है। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र रथ में सवार होकर नगर यात्रा पर निकले हैं।
ओडिशा के पुरी के बाद देश में सबसे भव्य तरीके से रथयात्रा का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में ही होता आया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सपरिवार मंगला आरती में शामिल हुए। 30 किलोमीटर की रथयात्रा की सुरक्षा की तैयारियां पिछले करीब एक माह से चल रही थीं। 25 हजार पुलिस अधिकारी व जवान इसकी सुरक्षा में तैनात रहे। जानकारी के मुताबिक, देश की दूसरी सबसे बड़ी रथ यात्रा अहमदाबाद में निकलती है। सुबह 7:00 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने पहिंद विधि करके रथ यात्रा की शुरुआत की है।
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए लोगों को बधाई दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है, ”रथ यात्रा की सभी को बधाई। जैसा कि हम इस पवित्र अवसर को मनाते हैं, भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा हमारे जीवन को स्वास्थ्य, खुशी और आध्यात्मिक समृद्धि से भर दे.”
पीएम मोदी ने हर बार की तरह इस बार भी विशेष प्रसाद (नैवेद्य सामग्री) भेजा है।
इसके अलावा बिहार के धनबाद में इस्कॉन ने पिछले साल की तरह इस बार भी भव्य आकर्षक रथयात्रा यात्रा निकाली है। इसको लेकर धनबाद इस्कॉन से जुड़े 7 आईआईटियन के छात्रों ने इस बार अद्भुत और मोटर से संचालित होने वाले रथ का निर्माण किया है या फिर यूं कहे कि इस बार की रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ हाइड्रोलिक रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण कर रहे हैं। रथ को 15 फीट से अधिक, गुंबज की ऊंचाई को और बढ़ा कर 30 फीट तक कर दिया गया था। साथ ही इस पूरे रथ में भगवान जगन्नाथ के सेवक के रूप में स्थापित किए गए चार घोड़े भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

More Stories
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में ऊर्जा विभाग बना नबंर-1 : ऊर्जा मंत्री तोमर