Rashifal : मंगल ग्रह का परिवर्तन 24 दिसंबर से हो गया है। मंगल ग्रह मीन राशि से निकलकर अपनी स्वराशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल ग्रह मेष राशि में करीब 60 दिन रहेंगे यानी 22 फरवरी तक मेष राशि में रहने के बाद शुक्र की वृषभ राशि में चले जाएंगे। मेष राशि में मंगल का यह गोचर ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण है। जानिए मंगल के राशि परिवर्तन का फल
- मेष राशि को अपने लक्ष्यों में सफलता हासिल होगी। इस गोचर के दौरान आर्थिक लाभ भी हो सकता है। इसके अलावा लव.लाइफ में भी उतार.चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
- वृषभ राशि के जातक इस गोचर के दौरान वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विवाद होने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
- मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद शुभ साबित होगा। आमदनी भी बढ़ेगी। तरक्की भी मिल सकती है। नए लोगों से मुलाकात और यश और मान बढ़ेगा।
- कर्क राशि वालों की इस गोचर के दौरान आय में वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही एनर्जी लेवल भी बढ़ेगा।
- सिंह राशि वालों को उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी।
- कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर शुभ साबित होगा। करियर में थोड़ा उतार.चढ़ाव देखने को भी मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
- तुला राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ होगा। प्रमोशन का योग बनेगा। इस गोचर के दौरान आमदनी बढ़ेगी।
- वृश्चिक राशि वालों की आमदनी में इजाफा होगा। इसके साथ ही नौकरी का भी योग बन सकता है। पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।
- धनु राशि वालों को संतान की तरफ से लाभ मिलेगा। बेवजह खर्च बढ़ सकता है।
- मकर राशि वालों को प्रॉपर्टी में निवेश करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में उतार.चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं।
- कुंभ राशि वालों का भाग्य साथ देगा। इस दौरान रूके हुए कार्य भी बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- मीन राशि वालों के लिए यह गोचर मिले.जुले परिणाम लेकर आएगा। तरक्की के योग बनेंगे और आर्थिक स्थिति में थोड़ा दवाब बढ़ेगा।
–पं योगेश द्विवेदी श्री साधना ज्योतिष केंद्र उज्जैन मोबाइल-98277.14275

More Stories
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” के अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा हेलीकॉप्टर यात्रा का किया शुभारंभ